सोमनाथ-प्रधानमंत्री 11 जनवरी को सुबह लगभग 9:45 बजे शौर्य यात्रा में हिस्सा लेंगे. इस यात्रा का आयोजन सोमनाथ मंदिर की रक्षा करते हुए प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए किया जाएगा. शौर्य यात्रा में 108 घोड़ों का प्रतीकात्मक जुलूस निकाला जाएगा जो वीरता और बलिदान का प्रतीक होगा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 10 से 12 जनवरी तक गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर होंगे. इस दौरान पीएम सोमनाथ मंदिर में ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ और राजकोट में ‘वाइब्रेंट गुजरात’ क्षेत्रीय सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. प्रधानमंत्री सोमवार को अहमदाबाद में जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज से भी मिलेंगे. जर्मन चांसलर के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी साबरमती आश्रम का दौरा करेंगे और साबरमती नदी तट पर आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव में हिस्सा लेंगे.
तय कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 10 जनवरी को सोमनाथ पहुंचेंगे. वह रात को करीब आठ बजे सोमनाथ मंदिर में ओंकार मंत्र के जाप में शामिल होंगे और फिर ड्रोन शो देखेंगे. प्रधानमंत्री रात को सोमनाथ में ही रुकेंगे.
प्रधानमंत्री 11 जनवरी को सुबह लगभग 9:45 बजे शौर्य यात्रा में हिस्सा लेंगे. इस यात्रा का आयोजन सोमनाथ मंदिर की रक्षा करते हुए प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए किया जाएगा. शौर्य यात्रा में 108 घोड़ों का प्रतीकात्मक जुलूस निकाला जाएगा जो वीरता और बलिदान का प्रतीक होगा.
11 जनवरी को सुबह 10:15 बजे पीएम मोदी सोमनाथ मंदिर में दर्शन और विधि-विधान से पूजा-अर्चना करेंगे. सुबह 11:00 बजे सोमनाथ में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. दोपहर 2:00 बजे राजकोट में ‘रीजनल वाइब्रेंट समिट’ का उद्घाटन करेंगे. शाम 5:15 बजे अहमदाबाद मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन करेंगे. यह उद्घाटन महात्मा मंदिर मेट्रो स्टेशन पर संपन्न होगा.
प्रधानमंत्री गांधीनगर स्थित राजभवन में रुकेंगे. 12 जनवरी को जर्मनी के चांसलर के साथ मुलाकात और महात्मा मंदिर में ‘द्विपक्षीय बैठकें’ आयोजित होंगी. र्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के साथ बातचीत के दौरान 65 हजार करोड़ की सबमरीन डील पर भी चर्चा हो सकती है. भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी के हाल ही में 25 साल पूरे हुए हैं.
dharmpath.com dharmpath