गणतंत्र दिवस समारोह में कांस्टेबल ने खुद को गोली मारी, मौत

चंडीगढ़, 26 जनवरी (आईएएनएस)। राजधानी से लगभग 155 किलोमीटर दूर गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान एक कांस्टेबल ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

चंडीगढ़, 26 जनवरी (आईएएनएस)। राजधानी से लगभग 155 किलोमीटर दूर गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान एक कांस्टेबल ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

हैड कांस्टेबल मंजीत राम (45) ने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान अपनी सरकारी एके-47 गोली मार ली।

उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि मंजीत पारिवारिक क्लेश से तनाव में रहता था।

उसके परिवार में अब मां, पत्नी और दो बेटे हैं।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493