पंजाब में पुलिस मुठभेड़ में गैंगस्टर गोंदर और उसके साथी की मौत

चंडीगढ़, 26 जनवरी (आईएएनएस)। पंजाब के दक्षिण-पश्चिम में राजस्थान सीमा पर पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी विक्की गोंदर और उसके साथी प्रेम लाहोरिया की मौत हो गई।

चंडीगढ़, 26 जनवरी (आईएएनएस)। पंजाब के दक्षिण-पश्चिम में राजस्थान सीमा पर पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी विक्की गोंदर और उसके साथी प्रेम लाहोरिया की मौत हो गई।

खबरों के अनुसार गोंदर की खुफिया जानकारी मिलने पर पुलिस गोंदर का पीछा कर रही थी। इसी दौरान मुठभेड़ होने पर गोंदर और उसके साथी की मौत हो गई।

गोंदर नवंबर 2016 से पुलिस से बचता फिर रहा था जब वह अति सुरक्षित नाभा जेल से दो आतंकवादियों समेत पांच अन्य कैदियों के साथ जेल से फरार हो गया था।

कुछ महीनों बाद पुलिस ने हालांकि उन सभी को दोबारा पकड़ लिया था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493