गरीबों को उनके हाल पर नहीं छोड़ सकते : मोदी

नई दिल्ली, 25 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि उनकी सरकार देश के गरीबों को उनके हाल पर नहीं छोड़ सकती।

प्रधानमंत्री ने ये बातें यहां स्मार्ट सिटी अभियान के लांच अवसर पर कही। इस संबंध में कार्यक्रम का आयोजन विज्ञान भवन में किया गया था।

मोदी ने विज्ञान भवन में अटल मिशन फॉर रिजूवनैशन और अरबन ट्रांसफॉरमेशन (एएमआरयूटी) तथा प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) को भी लांच किया। इन सभी कार्यक्रमों का उद्देश्य शहरी जीवन की गुणवत्ता में वृद्धि और आर्थिक विकास है।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा, “देश की 40 प्रतिशत आबादी शहरों में रहती है। यह सरकार की जिम्मेदारी है कि उनके जीवन स्तर को ऊपर उठाए। हम उन्हें उनके हाल पर नहीं छोड़ सकते।”

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इन योजनाओं के तहत अगले छह साल में चार लाख करोड़ रुपये खर्च करेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493