नई दिल्ली, 25 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को क्रोएशिया और स्लोवेनिया के लोगों को राष्ट्र दिवस पर बधाई दी।
मोदी ने यह बधाई ट्विटर के जरिये दी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “क्रोएशिया के राष्ट्र दिवस पर मैं वहां के लोगों को शुभकामनाएं और बधाई देता हूं।”
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, “स्लोवेनिया के लोगों को उनके राष्ट्र दिवस की शुभकामनाएं। मैं दोनों देशों के बीच मजबूत सबंध को लेकर आशावादी हूं।”
स्लोवेनिया मध्य यूरोप का हिस्सा है, जबकि क्रोएशिया पूर्वी यूरोपीय देश है।
dharmpath.com dharmpath