मनोज बाजपेयी 5 फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त

मुंबई, 25 जून (आईएएनएस)। अभिनेता मनोज बाजपेयी को इन दिनों एक साथ पांच फिल्मों की शूटिंग चलने की वजह से सांस लेने की फुर्सत नहीं है। पांचों फिल्मों का मिजाज एक-दूसरे से बिल्कुल अलग है।

मनोज ने दिग्गज संगीत निर्देशक आर.डी. बर्मन पर बने एक विशेष वृत्तचित्र और कॉफी टेबल बुक के अनावरण के दौरान अपनी आगामी फिल्मों के बारे में मीडिया को बताया। उन्होंने कहा, “मैं ‘सात उचक्के’, ‘अलीगढ़’, ‘दूरंतो’ और ‘ट्रैफिक’ में काम कर रहा हूं। इसके अलावा ‘मिसिंग’ कर रहा हूं, जिसका मैं सह-निर्माता हूं।”

उन्होंने कहा, “मैंने ये फिल्में चुनने और इनमें काम करने में बहुत सतर्कता बरती है। ये सभी फिल्में एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं। मैं आशा करता हूं कि दर्शकों को मेरी सभी फिल्में पसंद आएंगी।”

‘ट्रैफिक’ मलयालम फिल्म का रीमेक है। रोमांच और रहस्य से भरपूर ‘मिसिंग’ में उनके साथ तब्बू हैं। वहीं ‘अलीगढ़’ में वह अभिनेता राजकुमार राव के साथ समलैंगिक प्रोफेसर की भूमिका में नजर आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493