मोदी ने वी.पी. सिंह को श्रद्धांजलि दी

नई दिल्ली, 25 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री वी.पी. सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मोदी ने एक ट्वीट में लिखा, “मैं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री वी.पी. सिंह को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।”

वी.पी. सिंह का जन्म 25 जून, 1931 को इलाहाबाद में हुआ था। वह भारत के आठवें प्रधानमंत्री थे और वह 1989 से 1990 के बीच इस पद पर रहे थे।

सिंह देश की पिछड़ी जातियों को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए की गई राजनीतिक कोशिशों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने मंडल आयोग की अनुशंसा को लागू करने का फैसला किया था, जिसमें अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को सार्वजनिक क्षेत्र की सभी नौकरियों में 27 फीसदी आरक्षण देने का सुझाव शामिल था।

उनके इस फैसले का उत्तर भारत के शहरी इलाके के ऊपरी जाति के युवकों ने कड़ा विरोध किया था। हालांकि सर्वोच्च न्यायालय ने सरकार के इस फैसले को न्यायसंगत करार दिया था।

सिंह का 27 नवंबर, 2008 को निधन हो गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493