गाजियाबाद : साइबर धोखाधड़ी के आरोप में 4 गिरफ्तार

गाजियाबाद, 8 जुलाई (आईएएनएस)। इंडिया टुडेज शॉपिंग साइट को हैक कर ग्राहकों को चार करोड़ रुपये की चपत लगा चुके चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक एस. के. सिंह ने शुक्रवार को कहा कि इंडिया टुडे समूह ने एक जुलाई को एक शिकायत दर्ज कराई थी। समूह ने आरोप लगाया था कि उनकी शॉपिंग साइट, बैग इट टुडे को हैक कर लिया गया है।

कंपनी ने आरोप लगाया कि उसे ग्राहकों से शिकायतें मिल रही हैं कि उन्हें ऑनलाइन शॉपिंग का भरोसा दिया गया है, लेकिन उन्हें वादे किए गए लाभ नहीं मिल रहे हैं।

आईटी विशेषज्ञों ने विजय नगर में एक घर में फर्जी कॉल सेंटर पर नजर रखी, जहां से पुलिस ने सात तार रहित फोन, एक प्रिंटर, एक लैपटॉप और सात सक्रिय सिम बरामद किए हैं।

उल्लेखनीय है कि चारों आरोपियों ने ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी की बात कबूल कर ली है।

सिंह ने कहा, “धोखेबाजों ने इंडिया टुडे के ग्राहकों को धोखा देकर लगभग चार करोड़ रुपये हड़प लिए थे।”

सिंह ने कहा कि आरोपियों की पहचान अजय और अवशेष (जुड़वां), धर्मेद्र और मनोज के रूप में हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493