गाजीपुर मुर्गा मंडी आने वाली मुर्गियों के लिए स्वास्थ्य प्रमाण पत्र अनिवार्य

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में बर्ड फ्लू का प्रसार रोकने के क्रम में दिल्ली सरकार ने गाजीपुर मंडी आने वाली मुर्गियों के लिए स्वास्थ्य प्रमाणपत्र अनिवार्य कर दिया है। पशुपालन मंत्री गोपाल राय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

गाजीपुर मुर्गा मंडी में प्रावधान लागू करने के लिए पॉल्ट्री व्यापारियों, चिकित्सकों तथा बाजार संघों की 15 सदस्यीय समिति गठित की गई है।

दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में पिछले एक सप्ताह के दौरान, कई प्रवासी पक्षियों के मृत पाए जाने के मद्देनजर, हालात का जायजा लेने के लिए मंत्री ने शुक्रवार को गाजीपुर मंडी का दौरा किया, जिसके बाद स्वास्थ्य प्रमाणपत्र अनिवार्य करने से संबंधित फैसला किया गया।

मृत पक्षियों में बर्ड फ्लू के विषाणु (एच5) होने की पुष्टि हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493