गॉल (श्रीलंका), 18 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में श्रीलंका के साथ जारी पहले टेस्ट मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
गॉल में भारी बारिश के कारण पहले दिन टॉस नहीं हो सका था। पूरे दिन इंतजार के बाद दिन का खेल खत्म करने की घोषणा हुई थी।
गॉल में दोनों टीमो के बीच यह पांचवां टेस्ट है। तीन मौकों पर श्रीलंका विजयी रहा है जबकि एक बार पाकिस्तान ने जीत हासिल की है।
dharmpath.com dharmpath