मोदी ने सेशेल्स को राष्ट्रीय दिवस पर बधाई दी

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस पर वहां के लोगों को बधाई दी और कहा कि भारत और सेशेल्स के बीच खास संबंध हैं।

मोदी ने कहा, “सेशेल्स के मेरे प्यार भाइयों और बहनों। मैं आपके राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर आपको हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। भारत और सेशेल्स के बीच एक विशेष संबंध है। हिंद महासागर क्षेत्र में सेशेल्स एक महत्वपूर्ण और बहुमूल्य भागीदार है।”

मोदी ने कहा, “मैं मार्च महीने में आपके देश के अपने दौरे को याद करता हूं, जिसमें हमने व्यापक क्षेत्रों में अपने सहयोग को प्रगाढ़ करने पर सहमति जताई थी। मैं आश्वस्त हूं कि आने वाले वर्षो में हमारे संबंध अधिक मजबूत होंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493