गुजरात चुनाव : किसे मिली कितनी सीटें

नई दिल्ली, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। गुजरात विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लगातार छठी बार जीत हासिल की है। 182 विधानसभा सीटों के लिए हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने कुल 99 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं कांग्रेस गठबंधन को 80 सीटों पर कामयाबी मिली, यानी सत्तारूढ़ पार्टी से सिर्फ 19 सीटें कम।

गुजरात चुनाव के मैदान में भाजपा, कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और भारतीय ट्राइबल पार्टी मुख्य राजनीतिक पार्टियां थीं। राज्य के 182 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में नौ और 14 दिसंबर को हुए विधानसभा चुनाव की सोमवार को मतगणना थी।

भारतीय निर्वाचन आयोग के अनुसार, भाजपा को कुल 99 सीटों पर सफलता प्राप्त हुई, जबकि पिछली बार इसे 115 सीटें मिली थीं और इस बार दावा 150 से ज्यादा जीतने का था। कांग्रेस ने 77 सीटें हासिल की। इसकी सहयोगी राकांपा को एक सीट और भारतीय ट्राइबल पार्टी को दो सीटें मिलीं।

निर्वाचन आयोग के अनुसार, विधानसभा चुनाव में तीन निर्दलीय उम्मीदवार विजयी हुए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493