हिमाचल में चुनाव नतीजों का अंतिम ब्योरा

नई दिल्ली, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के 68 विधानसभा सीटों के लिए हुए चुनाव के नतीजे सोमवार को सामने आ गए। 44 विधानसभा सीटों पर सफलता प्राप्त करते हुए सत्ता की बागडोर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हाथों में आ गई है, वहीं कांग्रेस को 21 सीटें पर विजय मिलीं।

हिमाचल प्रदेश में 9 नवंबर को विधानसभा चुनाव हुए थे।

भारतीय निर्वाचन आयोग के अनुसार, सोमवार को आए नतीजों में भाजपा को 44 सीटें हासिल हुई हैं। वहीं पिछली बार इसे 26 सीटें मिली थीं। वहीं कांग्रेस के खाते में 20 सीटें गई हैं, जबकि एक सीट पर आगे चल रही है, जबकि पिछली चुनाव में कांग्रेस को 36 सीटों पर कामयाबी मिली थी।

निर्वाचन आयोग के अनुसार, मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने एक सीट पर जीत दर्ज की, जबकि एक निर्दलीय उम्मीदवार को सफलता मिली।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493