गुजरात, मप्र, ओडिशा में भारी बारिश की संभावना

नई दिल्ली, 28 जुलाई (आईएएनएस)। गुजरात, मध्य प्रदेश तथा ओडिशा के हिस्सों में आगामी तीन दिनों में भारी बारिश होगी। मौसम विभाग ने मंगलवार को यह संभावना जताई।

भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने कहा, “दक्षिणी राजस्थान में अगले 72 घंटों के दौरान तथा उत्तरी राजस्थान में 30 जुलाई को भारी से भारी बारिश की संभावना है। दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश में भी अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश की संभावना है।”

आईएमडी ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के ऊपर बना एक दबाव गहरे दबाव में तब्दील हो गया है और मंगलवार तक क्षेत्र पर केंद्रित होगा।

पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी तथा पास में बांग्लादेश के तटीय इलाकों तथा पश्चिम बंगाल के ऊपर बने एक अन्य दबाव के कारण पश्चिम बंगाल तथा ओडिशा में अगले 48 घंटों के दौरान भारी से भारी बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि गुजरात, दमन एवं दीव तथा नगर हवेली में बुधवार और शुक्रवार के बीच भारी से बेहद भारी बारिश की संभावना है।

भू-विज्ञान मंत्रालय ने चेतावनी देते हुए कहा, “गुजरात, दमन, दादर एवं नागर हवेली, सौराष्ट्र, कच्छ तथा दीव में आज तथा कल (मंगलवार एवं बुधवार) बेहद भारी बारिश की संभावना है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493