त्रिपुरा घरेलू सहायकों, किन्नरों को देगा मासिक भत्ता

अगरतला, 28 जुलाई (आईएएनएस)। त्रिपुरा में वाम मोर्चे की सरकार ने महिला घरेलू सहायकों, किन्नरों, कुष्ठ व एड्स रोगियों तथा आंगनवाड़ी कर्मियों को मासिक भत्ता देने की मंगलवार को घोषणा की।

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक सरकार ने कैबिनेट की एक बैठक के बाद कहा कि विभिन्न श्रेणी के लोगों को भत्ते देने के लिए राज्य सरकार ने 20 योजनाओं का क्रियान्वयन किया है।

सरकार ने मीडिया से कहा, “आज (मंगलवार) कैबिनेट की बैठक में हमने महिला घरेलू सहायकों, किन्नरों, कुष्ठ व एड्स रोगियों को 350 रुपये से लेकर 500 रुपये प्रति व्यक्ति भत्ता देने का फैसला किया है।”

इससे राज्य के खजाने पर 2.33 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार पड़ेगा।

मंत्रिपरिषद ने आंगनवाड़ी कर्मियों को 500 रुपये तथा हेल्परों को 350 रुपये मासिक भत्ता देने का फैसला किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आंगनवाड़ी कर्मी तथा हेल्पर अगर मासिक तौर पर भत्ता नहीं लेना चाहेंगे, तो उन्हें 50 हजार रुपये तथा 30 हजार रुपये क्रमश: एकमुश्त तौर पर दे दिए जाएंगे।

न्यूनतम पांच साल तक काम करने के बाद काम के दौरान मृत्यु होने पर भत्ते का वित्तीय लाभ आंगनवाड़ी कर्मचारियों तथा हेल्परों के कानून वारिसों को मिलेगा।

त्रिपुरा में लगभग 10 हजार आंगनवाड़ी केंद्र हैं, जिनमें प्रत्येक में एक आंगनवाड़ी कर्मी तथा एक आंगनवाड़ी हेल्पर हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493