गुजरात में ‘एयर ओडिशा’ ने शुरू की दो और उड़ानें

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। उड़े देश का आम नागरिक ‘उड़ान’ योजना के तहत ‘एयर ओडिशा’ ने गुजरात में अहमदाबाद से भावानगर और भावनगर से सूरत तक दो और उड़ानें शुरू की हैं। इस रूट पर किराया 1420 रुपये और 1699 रुपये से शुरू होती हैं। उड़ानों का परिचालन 16 अप्रैल (सोमवार) से शुरू होगा।

एयर ओडिशा के प्रबंध निदेशक और गुजरात स्टेट एक्सपोर्ट कॉपोर्रेशन लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक (जीएसईसी) शैशव शाह ने कहा, “अहमदाबाद से भावनगर और भावनगर से सूरत के बीच नए उड़ान मार्गो पर क्रमश: 1420 और 1699 रुपये के न्यूनतन किराये पर उड़ानें मिलेंगी। हमें ‘उड़ान’ का हिस्सा बनने पर गर्व है क्योंकि अब हम भारत के आम लोगों की आवश्कयता पूरी करने में सक्षम होंगे और बड़े पैमाने पर इस देश के हर कोने में अपनी सेवाएं फैलाएंगे।”

उद्योग जगत के दिग्गज और एयर डेक्कन के संस्थापक कैप्टन जी. आर. गोपीनाथ ने कहा, “घरेलू मार्गो का प्रोफाइल बहुत तेजी से बदल रहा है। ठीक इसी समय शीर्ष 10 मार्गो पर यातायात वृद्धि दर पिछले 12 महीनों में धीमी हुई है क्योंकि यह अधिक भीड़भाड़ वाले हो गए हैं और बड़े हवाईअड्डे यह तनाव लेने में असहज महसूस कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “मेरा मानना है कि एयर ओडिशा अपने लक्ष्यों को हासिल कर लेगी क्योंकि यह देश के अधिकांश छोटे शहरों और शहरों को जोड़ने का इरादा रखती है।”

‘एयर ओडिशा’ के इन दो नए मार्गो के शुरू होने से अब विमानन सेवा का परिचालन पांच शहरों में हो गया है। इन पांच शहरों में अहमदाबाद, मुंद्रा, दीउ, भावनगर और सूरत हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493