बैठक प्रदेश कांग्रेस भवन कार्यालय में हुई, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष के अलावा पूर्व मंत्री चरणदास महंत, विधायक सत्यनारायण शर्मा, रवींद्र चौबे, मोहम्मद अकबर सहित अन्य कांग्रेसी नेता शामिल हुए।
प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 24 अप्रैल को सुबह 10.20 बजे रायपुर विमानतल पर पहुंचेंगे। यहां से हेलीकॉप्टर से ही सरगुजा जिले के सीतापुर के लिए रवाना होंगे।
उन्होंने कहा, “सीतापुर में 24 अप्रैल को एक विशाल किसान सम्मेलन है। यहां से दोपहर 1.30 बजे रवाना होकर राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में पंचायती राज प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद शाम साढ़े 7 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।”
dharmpath.com dharmpath