गुजरात में दलितों की पिटाई पर राज बब्बर ने लखनऊ में दिया धरना

लखनऊ, 21 जुलाई (आईएएनएस)। कांग्रेस ने गुजरात में दलितों की पिटाई के विरोध में गुरुवार को 11 बजे से दोपहर एक बजे तक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा (जीपीओ पार्क) पर प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर के नेतृत्व में मौन धरना दिया।

इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने गांधी जी के चरणों में बैठकर भाजपा को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की। धरने का नेतृत्व कर रहे राज बब्बर ने कहा कि भाजपा की दलित विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस गांधीवादी तरीके से लड़ेगी।

उन्होंने कहा कि गांधी जी का नाम लेकर स्वच्छता अभियान चलाने वाले दलितों का सफाया करने में जुटे हैं। धरने में विधायक आराधना मिश्रा, एमएलसी दीपक सिंह व पूर्व मंत्री सत्यदेव त्रिपाठी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

वहीं इस मामले में पार्टी की सभी जिला व शहर इकाइयों ने भी जिला मुख्यालयों पर स्थित महापुरुषों की प्रतिमाओं के सामने मौन धरना दिया। भीड़ की धक्का-मुक्की से परेशान रहे राज बब्बर ने इस मौके पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493