पार्टी की राज्य कमेटी के सचिव हीरालाल यादव ने कहा कि वोट के लिए भले ही नरेंद्र मोदी अंबेडकर प्रतिमा के सामने हाथ जोड़ें और अमित शाह दलित के घर भोजन करें, किंतु उनका असली चेहरा यही है जो गुजरात में दलितों की पिटाई की घटना और मायावती को अपमानित करने के रूप में प्रकट होता है।
उन्होंने कहा कि मायावती पर की गई टिप्पणी और गुजरात में गोरक्षा समिति के लोगों द्वारा मरी हुई गाय की खाल निकालने के कारण दलितों पर किए गए बर्बर हमले के विरोध में पार्टी ने एक अगस्त को प्रदेश भर में प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। यादव ने मांग की कि गोरक्षा समितियों की गतिविधियों पर तत्काल प्रतिबंध लगाया जाए।
dharmpath.com dharmpath