महिला गोल्फ : अमनदीप ने दूसरे दिन भी कायम रखी बढ़त

बेंगलुरू, 21 जुलाई (आईएएनएस)। कर्नाटक गोल्फ संघ कोर्स पर जारी हीरो महिला प्रो गोल्फ चैम्पियनशिप के दूसरे दिन की समाप्ति के बाद अमनदीप द्राल ने अपनी बढ़त कायम रखी है।

गुरूवार को उन्होंने 72 का स्कोर करते हुए पहले दिन की बढ़त को बनाए रखा है।

उनसे आठ शॉट पीछे पंचकूला की गुरसिमर बाडवाल हैं। उनका कुल स्कोर 150 है।

अमनदीप की शुरुआत खराब रही और वह पहले होल में ही बोगी खेल बैठीं। हालांकि अगले होल में बर्डी खेल उन्होंने इसकी भरपाई की। इसके बाद उन्होंने छठवें होल में बर्डी लगाई, लेकिन सातवें होल में वह बोगी लगा बैठीं।

इसके बाद उन्होंने 10वें और 11वें होल में भी बर्डी लगाई।

14वें और 17वें होल पर वह एक शॉट से चूक गईं। दूसरे दिन की समाप्ति तक उनका कुल स्कोर 142 है।

फाइनल दौर में जाने से पहले उनके पास आठ शॉट की बढ़त है।

वहीं 3 ओवर 75 का स्कोर कर गुरसिमर दूसरे दिन की समाप्ति के बाद दूसरे स्थान पर चल रही हैं।

उन्होंने चौथे और छठवें होल में बर्डी लगाई, लेकिन वह सातवें होल पर एक शॉट से चूक गईं।

वह हालांकि फ्रांट नाइन के बाद अपना अच्छा खेल जारी नहीं रख सकीं और 13वें और 18वें होल पर दो बोगी तथा 16वें होल पर डबल बोगी खेल बैठीं।

कोलकाता की नेहा त्रिपाठी 36 होल में 153 के कुल स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर चल रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493