गुजरात में प्रवासी बिहारी मजदूरों पर हमलों पर रोक लगे : बीरबल झा

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। गुजरात के साबरकांठा जिले में बीते 28 सितम्बर को चौदह माह की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद वहां प्रवासी मजदूरों पर हुए हमले के विरोध में शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के लक्ष्मीनगर में बिहार के सैकड़ों लोग एकत्र हुए।

प्रवासी बिहारियों को संबोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. बीरबल झा ने कहा कि गुजरात में हुई दुष्कर्म की घटना काफी निंदनीय है, लेकिन घटना के बाद असामाजिक तत्वों द्वारा बेगुनाह प्रवासियों किए जा हमले भी दुखद हैं।

उन्होंने कहा, समुदाय विशेष के लोगों को निशाना बनाए जाने से गुजरात से प्रवासी मजदूरों को पलायन होने लगा है। लिहाजा, इन हमलों पर तत्काल रोक लगाई जाए।

बिहारवासियों ने कहा कि प्रदेश सरकार को असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटना चाहिए, ताकि प्रवासी मजदूरों का पलायन न हो।

डॉ. झा ने कहा, “गुजरात औद्योगिकी दृष्टि से उन्नत है और वहां रोजगार के काफी अवसर हैं। यही कारण है कि बिहार और उत्तर प्रदेश के लोग काम की तलाश में वहां जाते हैं। औद्योगिक नगर अहमदाबाद समेत गुजरात के कई जिलों में बिहार और उत्तर प्रदेश के असंख्य लोग निवास करते हैं। उनकी सुरक्षा जरूरी है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493