मुलर के सवालों के जवाब तैयार कर रहे हैं ट्रंप के वकील

वाशिंगटन, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कानूनी टीम अमेरिकी चुनाव में रूस के कथित हस्तक्षेप की जांच के मामले में विशेष अधिवक्ता रॉबर्ट मुलर के लिखित सवालों के जवाब देने की तैयारी कर रही है।

विश्वस्त सूत्रों ने गुरुवार को सीएनएन को बताया कि यह बात इस बाक की ओर इशारा कर रही है कि राष्ट्रपति के संबंध में मुलर की जांच अंतिम चरण में पहुंच गई है।

सूत्रों ने कहा कि ये प्रश्न ट्रंप के सहयोगियों और रूस के बीच 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में कथित गठजोड़ की जांच से संबंधित हैं।

ट्रंप के वकील मुलर को उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों के संबंध में लिखित जवाब तैयार कर रहे हैं।

ट्रंप के वकील जाय सेकुलोव ने कहा, “हम विशेष अधिवक्ता से लगातार बात कर रहे हैं और हम उन बातों पर कोई बयान नहीं देंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493