‘गुजरात, हिमाचल में पार्टी का प्रदर्शन नेतृत्व, कार्यकर्ताओं की जीत’

भोपाल, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान का कहना है कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली बढ़त से कार्यकर्ता उत्साहित हैं।

उन्होंने इस बढ़त का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कार्यकर्ताओं को दिया।

गुजरात व हिमाचल में हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना सोमवार सुबह आठ बजे से हो रही है, जिसमें भाजपा दोनों राज्यों में बढ़त बनाए हुए है।

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष चौहान ने संवाददाताओं से कहा, “भाजपा के पास मोदी जैसा नेता और करोड़ों कार्यकर्ता हैं। इसी के बल पर भाजपा बढ़त बनाती है। मोदी देश के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं और देशहित के लिए कठोर से कठोर फैसले लेते हैं। इसके अलावा भाजपा के पास समर्पित और सक्षम कार्यकर्ता हैं।”

चौहान ने एक सवाल के जवाब में कहा कि देश की सबसे विश्वसनीय पार्टी भाजपा है। भाजपा राष्ट्रवाद पर चुनाव लड़ती है, जबकि कांग्रेस ने जातिवाद के आधार पर चुनाव लड़ा है। जातिवाद का जहर घोलने में कांग्रेस ने कोई कसर नहीं छोड़ी, जिसके नतीजे उसे भुगतने पड़े हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493