लोकसभा की कार्यवाही दोपहर तक स्थगित

नई दिल्ली, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। संसद के निचले सदन लोकसभा की कार्यवाही सोमवार को हंगामे के बीच दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने सदन की कार्यवाही शुरू होने के कुछ ही मिनटों में हंगामे की वजह से कार्यवाही दोपहर तक के लिए स्थगित कर दी।

हंगामे के दौरान विपक्षी सांसदों को अपनी सीटों से खड़े होकर विरोध प्रदर्शन करते देखा गया। इस बीच भाजपा सांसद कीर्ति सोमैया ने कहा कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश दोनों राज्यों में भाजपा जीत की ओर बढ़ रही है।

सोमैया ने कहा, “कांग्रेस हिमाचल प्रदेश में हार गई है और मैं गुजरात में अभूतपूर्व जीत के लिए प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।”

इसके बाद हंगामे के बीच लोकसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही दोपहर तक के लिए स्थगित कर दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493