गुड़गांव , 12 मई (आईएएनएस)। यहां एक किशोर ने एक महिला के साथ ‘आपत्तिजनक स्थिति’ में पाए जाने के बाद, महिला के 22 वर्षीय पति की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मरने वाले युवक की पहचान पश्चिम बंगाल में नदिया के जोगनाथ के रूप में की गई है। वह लकवा से पीड़ित था और सेक्टर 53 में सरस्वती कुंज में रहता था।
पुलिस ने आईएएनएस को बताया कि जब बुधवार को रात 10.30 बजे के आसपास घर वापस आया तो उसने किशोर को अपनी पत्नी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। किशोर मूल रूप से मध्य प्रदेश के जबलपुर का है।
पुलिस ने बताया कि किशोर ने भागने की कोशिश की। जोगनाथ ने उसे रोकने की कोशिश की। इस पर किशोर ने जोगनाथ को चाकू घोंप दिया। खून अधिक बहने के कारण उसकी मौत हो गई।
न्यायिक दंडाधिकारी देवेन्द्र सिंह ने गुरुवार को किशोर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
dharmpath.com dharmpath