गुड़गांव के उप महापौर पर दुष्कर्म का मामला दर्ज

गुड़गांव, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। गुड़गांव के उप महापौर परमिंदर कटारिया पर एक तलाकशुदा महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया है।

गुड़गांव, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। गुड़गांव के उप महापौर परमिंदर कटारिया पर एक तलाकशुदा महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने रविवार को बताया कि 40 वर्षीय महिला ने सेक्टर 51 के पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की है कि कथित तौर पर कटारिया (42) ने पिछले छह महीनों में उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।

पीड़िता सेक्टर 10 की रहने वाली है उनका कहना है कि कटारिया के दो साथियों ने उन्हें अपराध का खुलासा करने पर जान से मारने की धमकी दी है।

महिला कटारिया के कार्यालय में प्रभारी के रूप में काम करती थी।

सहायक पुलिस आयुक्त हवा सिंह ने आईएएनएस को बताया कि कटारिया पर शनिवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म), 506 (आपराधिक धमकी) और 34 (आम इरादे) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

कोशिशों के बाद भी कटारिया से संपर्क नहीं हो पाया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493