गुड़गांव पुलिस ने दर्ज किए दुष्कर्म के 2 मामले

गुड़गांव, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। पुलिस ने सोमवार को यहां दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं।

पहले मामले में एक 28 वर्षीय महिला ने अपने चिकित्सक पति पर दुष्कर्म और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने और उसके परिवार के सदस्यों पर उत्पीड़न और घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है।

सदर पुलिस थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, महिला ने शिकायत में आरोप लगाया है कि 48 वर्षीय चिकित्सक सुब्रत सक्सेना उसके साथ दुष्कर्म किया करता है।

प्राथमिकी में यह भी कहा गया है कि सक्सेना पहले से ही शादीशुदा थे, लेकिन उनके परिवार ने यह सच्चाई छुपा ली।

उस महिला ने आरोप लगाया कि उसके ससुर सुंदर सक्सेना, देवर सचिन सक्सेना और ननद सोनल सक्सेना उसके साथ मारपीट करते हैं।

उसके कीमती सामान परिवार के सदस्य चुरा लिए हैं। वे सोहना रोड पर स्थित निर्वाणा कंट्री में एक फ्लैट में रहते हैं।

दूसरी प्राथमिकी सेक्टर पांच में दर्ज कराई गई है। पुलिस के पास एक 28 वर्षीय महिला ने शाकिर अली नामक एक व्यक्ति पर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।

प्राथमिकी दर्ज कराने वाली महिला उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले की है और अभी अशोक विहार फेज तीन में एक किराए के घर में रहती है।

आरोप लगाया कि अली उसका परिचित है। वह 23 सितम्बर की रात करीब 11 बजे उसके घर आया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस ने अभी दोनों मामलों में कोई गिरफ्तारी नहीं की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493