गुड़गांव में इनेलो नेता की हत्या

गुड़गांव, 13 जनवरी (आईएएनएस)। हरियाणा के साइबर सिटी में इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) के एक नेता की मंगलवार को मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

मृतक की पहचान तिकाली गांव निवासी राजे यादव (40) के रूप में हुई है। गोलीबारी की घटना यहां सोहना मार्ग पर स्थित एक माल के पास घटी। उस समय यादव अपनी एसयूवी कार में बैठे थे।

यादव का शराब और संपत्ति का कारोबार था।

पुलिस के मुताबिक, संपत्ति विवाद हत्या का कारण हो सकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493