गुड़गांव, 11 नवंबर (आईएएनएस)। हरियाणा के शहर गुड़गांव में पेट्रोल पंप पर एक प्रापर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
गुड़गांव, 11 नवंबर (आईएएनएस)। हरियाणा के शहर गुड़गांव में पेट्रोल पंप पर एक प्रापर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
पुलिस ने बताया कि राजू (32) नाम का यह प्रापर्टी डीलर दिवाली पर पेट्रोल पंप मालिक से मिलने आया था। बाइक पर सवार चार हमलावरों ने उसे गोली मार दी। यह पूरी वारदात पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हुई है।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “मंगलवार रात 10.45 बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचना मिली कि दो बाइक पर सवार कुछ लोगों ने पालम विहार रोड स्थित माता शीतला पेट्रोल पंप पर एक आदमी को गोली मार दी है।”
जांच में पता चला कि यहां के मेफील्ड गार्डेन के रहने वाले राजू की हत्या चार लोगों ने गोली मारकर की है। हमलावर घटनास्थल पर अपनी एक बाइक छोड़कर भाग गए।
राजू को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस का कहना है कि हत्या गैंग वार का नतीजा हो सकती है। कुछ सुराग हाथ लगे हैं और हमलावरों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath