चेतिया को भारत लाने से उल्फा के कई मामले हल होंगे : रिजिजू

नई दिल्ली, 11 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने बुधवार को कहा कि उल्फा महासचिव अनूप चेतिया को भारत लाए जाने से इस संगठन से जुड़े कई मामलों को सुलझाने में मदद मिलेगी।

नई दिल्ली, 11 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने बुधवार को कहा कि उल्फा महासचिव अनूप चेतिया को भारत लाए जाने से इस संगठन से जुड़े कई मामलों को सुलझाने में मदद मिलेगी।

रिजिजू ने यहां संवाददाताओं से कहा, “बांग्लादेश द्वारा चेतिया को भारत को सौंपना बेहद महत्व रखता है। चेतिया उल्फा का शीर्ष नेता है। उसके आने से कई मामले सुलझेंगे। केंद्रीय एजेंसियां और असम पुलिस उससे पूछताछ करेंगी।”

रिजिजू ने कहा कि चीन और म्यांमार की सीमा पर भारतीय क्षेत्र में शिविरों को बनाने और इनकी वित्तीय मदद करने के कई मामलों की जांच की जरूरत है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत की मदद करने के लिए बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना का शुक्रिया अदा किया है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493