मुंबई, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता-फिल्मकार फरहान अख्तर और संगीतकार अमित त्रिवेदी शनिवार को अपने प्रशंसकों के लिए गुड़गांव में प्रस्तुति देंगे।
एक बयान में कहा गया कि कोक स्टूडियो एमटीवी और कोका-कोला इंडिया स्थापित फ्यूजन संगीत कंपनी लेजर वैली ग्राउंड में एक संगीतपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन करेंगे।
इस कार्यक्रम में दो दिग्गज कलाकार साथ मिलकर प्रस्तुति देंगे, जिसमें रॉक संगीत और लोक संगीत का अद्भुत मिश्रण होगा।
सांस्कृतिक और पारंपरिक रूप से उत्कृष्ट कोक स्टूडियो अनसुनी आवाजों को और विभिन्न पृष्ठभूमियों से आए संगीतकारों को एक मंच प्रदान करता है।
dharmpath.com dharmpath