Friday , 17 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » व्यापार » चीन को ईआईबी से 2015 में 40 करोड़ यूरो ऋण

चीन को ईआईबी से 2015 में 40 करोड़ यूरो ऋण

चीन के वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि इस वर्ष ईआईबी से मिले करीब 40.1 करोड़ यूरो (43.9 करोड़ डॉलर) का चीन की 10 परियोजनाओं में निवेश किया गया। ये परियोजनाएं खासतौर से वन विकास, ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण से संबंधित हैं।

मंत्रालय ने कहा कि ये परियोजनाएं पर्यावरण सुधार और अर्थव्यवस्था के टिकाऊ विकास को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण हैं।

1958 में स्थापित ईआईबी ने 130 से अधिक देशों को दीर्घावधि ऋण दिया है। यह मुख्यत: परिवहन, संचार और ऊर्जा संबंधी परियोजनाओं को ऋण देता है।

चीन को ईआईबी से पहली बार 1995 में ऋण मिला था। यह पूर्वी चीन सागर में तेल एवं प्राकृतिक गैस उत्खनन परियोजना के लिए मिला था।

चीन को ईआईबी से 2015 में 40 करोड़ यूरो ऋण Reviewed by on . चीन के वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि इस वर्ष ईआईबी से मिले करीब 40.1 करोड़ यूरो (43.9 करोड़ डॉलर) का चीन की 10 परियोजनाओं में निवेश किया गया। ये परियोजना चीन के वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि इस वर्ष ईआईबी से मिले करीब 40.1 करोड़ यूरो (43.9 करोड़ डॉलर) का चीन की 10 परियोजनाओं में निवेश किया गया। ये परियोजना Rating:
scroll to top