नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)। इंडोर एयर प्यूरिफिकेशन तकनीक मुहैया कराने वाली दुनिया की अग्रणी कंपनी ब्लूएयर सांस से संबंधित तकलीफों से ग्रस्त लोगों के लिए विशेषज्ञों द्वारा नि:शुल्क फेफड़ों की जांच एवं परामर्श प्रदान कर रही है।
कंपनी की ओर से यहां जारी बयान के अनुसार, जांच एवं परामर्श का लाभ प्री-बुकिंग अपाइंमेंट द्वारा 4 मई, 2017 से 11 मई, 2017 तक उठाया जा सकता है। यह जांच गुरुग्राम स्थित यूएमए संजीवनी अस्पताल के पास सेंट्रल आर्केड मार्केट के सामने जे 2/22, डीएलएफ फेज 2 में कराई जा सकती है।
ब्लूएयर इंडिया के कंट्री हेड अरविंद छाबड़ा ने कहा, “गुरुग्राम भारत के सर्वाधिक प्रदूषित शहरों में से एक है। अदृश्य खतरों को पहचानना बेहद जरूरी है। छोटे, अदृश्य प्रदूषित तत्वों में सांस लेना प्रत्येक व्यक्ति को जोखिम में डाल रहा है। ये दूषित तत्व बाद में धीरे-धीरे फेफड़े के ऊतकों से होकर गुजरते हैं, जिससे स्ट्रोक, दिल की बीमारी का खतरा पैदा होता है। साथ ही व्यक्ति को अस्थमा, एलर्जी, ब्रोंकाइटिस, संक्रमण और सांस संबंधी अन्य तकलीफों का सामना करना पड़ सकता है।”
इस कार्यक्रम में साकेत स्थित मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल के डॉ.प्रशांत सक्सेना, विभागाध्यक्ष (पल्मोनोलॉजी एंड स्लीप मेडिसिन) एंड प्रधान परामर्शदाता (क्रिटिकल केयर मेडिसिन) की सहभागिता है।
dharmpath.com dharmpath