गूगल ने ग्लास केमिस्ट मार्गा फॉलस्टिच को याद किया

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। सर्च इंजन गूगल ने शनिवार को जर्मन ग्लास केमिस्ट मार्गा फॉलस्टिच की 103वीं जयंती पर उन्हें याद कर डूडल बनाया।

वह वैश्विक ग्लास विनिर्माण कंपनी ‘शॉट एजी’ की पहली महिला कार्यकारी अधिकारी थीं। यह यूरोप में ऑप्टिकल और टेक्निकल स्पेशियलिटी ग्लासेज में बड़ी मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है।

मार्गा का जन्म 16 जून 1915 को हुआ था। उन्होंने ‘शॉट एजी’ के साथ 44 वर्षो तक काम किया।

इस दौरान मार्गा ने 300 से अधिक अलग-अलग तरह के ऑप्टिकल ग्लास पर काम किया, जिनमें से 40 ग्लास उनके नाम पर पेटेंट हैं।

मार्गा फॉलस्टिच को हल्के लेंस ‘एसएफ 64’ के अविष्कार के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर काफी पहचान मिली, जिसके लिए उन्हें 1973 में सम्मानित भी किया गया।

उनका निधन 1998 में मेन्ज में 82 वर्ष की आयु में हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493