दिल्ली में आंशिक बदली, वायु गुणवत्ता में सुधार नहीं

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह बदली छाई रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री ज्यादा 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान व अनुसंधान (सफर) के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता अभी भी गंभीर स्थिति में है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक वैज्ञानिक ने कहा, “हल्की गरज, बिजली चमकने की संभावना के साथ आसमान में बादल छाए रहेंगे।”

अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसापास रहने की संभावना है।

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 43 फीसदी दर्ज हुआ।

वहीं, शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री ज्यादा 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493