‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ में नजर आएंगे तमेर हसन

लॉस एंजेलिस, 14 जनवरी (आईएएनएस)। टीवी श्रृंखला ‘इस्ट एंडर्स’ में काम कर चुके अभिनेता तमेर हसन टीवी श्रृंखला ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ में भी नजर आएंगे।

वेबसाइट ‘फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेता ने कहा कि वह जॉर्ज आर. मार्टिन की किताबों पर आधारित टीवी श्रृंखला में दिखाई देंगे। कार्यक्रम का प्रसारण अप्रैल में होगा।

हसन ने फिलम पत्रिका ‘बैंग’ को कहा, “मैने हाल ही में ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ की शूटिंग पूरी की है। मुझे इसमें बेहद मजा आया। मैं इसके बारे में ज्यादा नहीं बता सकता केवल यही कह सकता हूं कि मैं इसका हिस्सा हूं।”

हालांकि हसन ने पटकथा के बारे में खुलासा नहीं किया, लेकिन उन्होंने बताया कि इसके लिए उन्हें एक नई भाषा सीखनी पड़ी।

हसन ने कहा, “यह शानदार काम था। आप जो देखेंगे वह रोमांचक है। दोथ्रकी भाषा सीखना आसान नहीं था। इस बारे में मैने थोड़ा बता दिया, इससे ज्यादा नहीं बता सकता।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493