गया, 14 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के नक्सल प्रभावित गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के जंगली क्षेत्रों से पुलिस ने जमीन के अंदर छिपाकर रखे गए सात बम गुरुवार सुबह बरामद किए हैं।
गया के पुलिस अधीक्षक रविरंजन कुमार ने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और जिला पुलिस बल द्वारा चलाए जा रहे संयुक्त छापेमारी अभियान के दौरान झुरांग जंगल क्षेत्र से चार कैन और तीन सिलेंडर बम बरामद किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि नक्सलियों ने किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से सभी बमों को जमीन के अंदर छिपाकर रखा था।
कुमार ने बताया कि पूरे जिले में नक्सलियों के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया जा रहा है।
dharmpath.com dharmpath