चीन की शाही कब्र से दुनिया की सबसे पुरानी चाय मिली

1998 में उत्तर-पश्चिमी चीन के शान्शी प्रांत में हान राजवंश(202 ईसा पूर्व से 220 ईसवी) के सम्राट जिंग की कब्र की खुदाई शुरू की गई, लेकिन कब्र से मिली चीज वास्तव में चाय है, यह पुष्टि करने में चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंसेज के शोधकर्ताओं को इतना समय लग गया।

अंतर्राष्ट्रीय पत्रिका ‘नेचर’ की ऑनलाइन पत्रिका ‘साइंटिफिक रिपोर्ट्स’ में पिछले सप्ताह प्रकाशित हुए शोध के अनुसार, उन्हें कब्र से मिट्टी निर्मित बर्तन, कांसे की मोहर, धान और जौ भी हाथ लगी।

चाय की उत्पत्ति चीन में हुई और टैंग राजवंश (618-907) के दौरान यह लोकप्रिय हुई, लेकिन कब्र से मिली चाय साबित करती है कि अभिजात वर्ग के लोग बहुत पहले से चाय का उपयोग करते आ रहे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493