गोगोई का निर्वाचन आयोग पर पक्षपात का आरोप

गुवाहाटी, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने सोमवार को निर्वाचन आयोग के अधिकारियों पर राज्य में कांग्रेस नेताओं को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।

गोगोई ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में निर्वाचन आयोग के अधिकारियों द्वारा रविवार को ढिंग में कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री गौतम बोरा के आवास की कथित घेराबंदी किए जाने की घटना की निंदा की।

गोगोई ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया और रकीबुल हुसैन तथा गौतम बोरा जैसे कांग्रेसी नेताओं के घरों पर बेबात छापेमारी की।

वहीं, असम में निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के संवाददाता सम्मेलन पर यह कहते हुए आपत्ति जताई कि चुनाव चल रहे हैं, ऐसे में मुख्यमंत्री संवाददाता सम्मेलन नहीं बुला सकते।

इस पर गोगोई ने सवाल उठाते हुए कहा, “मैं कानून का सम्मान करता हूं और पालन भी, पर क्या मुझे अपनी बात रखने का अधिकार नहीं है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493