पुलिस शोध एवं विकास ब्यूरो का नेतृत्व करेंगी मीरान बोरवांकर

मुंबई, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। महाराष्ट्र कैडर की भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की वरिष्ठ अधिकारी मीरान चड्ढा-बोरवांकर को पुलिस शोध एवं विकास ब्यूरो का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है।

नई दिल्ली स्थित कैबिनेट नियुक्ति समिति के मुताबिक, 1981 बैच की आईपीएस अधिकारी सितंबर 2017 में अपनी सेवानिवृत्ति तक इस पद पर बनी रहेंगी।

इससे पहले महाराष्ट्र की पहली महिला पुलिस आयुक्त बनकर चड्ढा-बोरवांकर ने इतिहास रचा था। वह साल 2010-12 तक पुणे की पुलिस प्रमुख रहीं।

वह संयुक्त पुलिस अधिकारी बनने वाली पहली महिला रहीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493