रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि अब अतिरिक्त कोचों की फीडिंग की व्यवस्था तत्काल कर दी गई है, जिससे यात्रियों को इसका तत्काल लाभ मिल सके। इन अतिरिक्त कोचों के सिस्टम पर आते ही गाड़ी के प्रस्थान समय से काफी पहले ही प्रतीक्षा सूची कम होगी या आरक्षण कन्फर्म हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से यात्रियों को सहूलियत के साथ-साथ दलालों पर भी अंकुश लगेगा। उन्होंने बताया कि 12589 गोरखपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस में 29 जुलाई को गोरखपुर से शयनयान श्रेणी का एक कोच और 12590 सिकंदराबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस में 31 जुलाई को सिकंदराबाद से शयनयान श्रेणी का एक कोच अतिरिक्त लगाया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath