इस सुविधा ट्रेन में बुधवार से आरक्षण शुरू हो गया है। इस ट्रेन में केवल कन्फर्म या आर.ए.सी. का टिकट ही जारी किया जाएगा। कोई वेटिंग लिस्ट का टिकट जारी नहीं होगा। इस सुविधा ट्रेन में यात्रीगण इंटरनेट से बुकिंग कराने के साथ-साथ रेलवे के आरक्षण केन्द्रों से भी टिकट प्राप्त कर सकते हैं। इस गाड़ी की संरचना में शयनयान श्रेणी के 11, वातानुकूलित 3 टियर श्रेणी का 1, वातानुकूलित 2 टियर श्रेणी का 1 तथा एस.एल.आर.डी. के 2 कोचों सहित कुल 15 कोच लगाए जाएंगे।
मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी आलोक कुमार सिंह ने आईपीएन को बताया कि सुविधा ट्रेनों की अग्रिम आरक्षण अवधि न्यूनतम 10 दिन की रखी गई है। इसमें किसी भी तरह का कन्सेशनल टिकट नहीं जारी किया जाएगा तथा साथ ही इसमें अपग्रेडेशन आप्शन उपलब्ध नहीं होगा। इस ट्रेन के टिकट में मॉडिफिकेशन, डुप्लीकेट टिकट या कलस्टर बुकिंग की सुविधा नहीं उपलब्ध होगी।
उन्होंने बताया कि गोरखपुर से चलने वाली इस सुविधा ट्रेन में न्यूनतम किराया किसी मेल एक्सप्रेस के किराये के साथ तत्काल चार्ज लिया जाएगा। सीटों की बुकिंग के अनुसार इस किराये में बढ़ोत्तरी होगी। पहले बुकिंग कराने वालों को तुलनात्मक रूप में बाद में बुकिंग कराने वालों से सस्ती दर पर टिकट उपलब्ध होगा।
सिंह ने बताया कि गाड़ी संख्या 05027 गोरखपुर-आनन्दविहार द्विसाप्ताहिक सुविधा विशेष गाड़ी 13, 15, 20, 22, 27 एवं 29 जुलाई प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को गोरखपुर से 20.55 बजे प्रस्थान कर खलीलाबाद से 21.37 बजे, बस्ती से 22.05 बजे, गोण्डा से 23.20 बजे दूसरे दिन लखनऊ उत्तर रेलवे से 02.05 बजे तथा मुरादाबाद से 07.45 बजे छूटकर आनन्दविहार 11 बजे पहुंचेगी।
इसी तरह गाड़ी संख्या 05028 आनन्दविहार-गोरखपुर द्विसाप्ताहिक सुविधा विशेष गाड़ी 14, 16, 21, 23, 28 एवं 30 जुलाई, 2015 दिन प्रत्येक मंगलवार एवं वृहस्पतिवार को आनन्दविहार से 14 बजे प्रस्थान कर मुरादाबाद से 17.30 बजे दूसरे दिन लखनऊ उत्तर रेलवे से 00.25 बजे, गोण्डा से 02.40 बजे, बस्ती से 03.45 बजे तथा खलीलाबाद से 04.12 बजे छूटकर गोरखपुर 05.10 बजे पहुंचेगी।
dharmpath.com dharmpath