गोरखपुर से मुंबई के लिए 27 मई को चलेगी समर स्पेशल ट्रेन

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंर्पक अधिकारी संजय यादव ने बताया कि रेल प्रशासन ने यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा के लिए गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस सुपर फास्ट ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन एकल यात्रा के लिए 27 मई शनिवार को गोरखपुर से चलाने का निर्णय लिया है।

02533 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस सुपर फास्ट ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन गोरखपुर से सुबह 7 बजे प्रस्थान कर खलीलाबाद से 7.42 बजे, बस्ती से 8.25 बजे, गोंडा से 10.20 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 12.45 बजे, कानपुर सेंट्रल से 14.30 बजे, कन्नौज से 16.12 बजे, फरु खाबाद से 17.40 बजे, कासगंज से 19.50 बजे, हाथरस सिटी से 20.47 बजे, मथुरा जं. 21.45 बजे छूटकर अछनेरा, दूसरे दिन गंगापुर सिटी, सवाईमाधोपुर, कोटा, रतलाम, बड़ोदरा, सूरत, वापी, वीरार तथा बोरीवली स्टेशनों पर रुकते हुए बांद्रा टर्मिनस 17.35 बजे पहुंचेगी।

उन्होंने बताया कि इस स्पेशल ट्रेन की संरचना में साधारण श्रेणी के 8, शयनयान श्रेणी के 2, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 2, वातानुकूलित चेयर कार श्रेणी का 1 और एसएलआर/एसएलआरडी के 2 कोचों सहित कुल 15 कोच लगेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493