‘वाडा ने इसिनबाया से रूस में स्वच्छ खेल की राजदूत बनने को कहा’

मास्को, 26 मई (आईएएनएस)। विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) ने पोल वाल्ट की दिग्गज खिलाड़ी रूस की येलेना इसिनबाया से अपने देश में साफ-सुथरे, ईमानदार खेल की राजदूत बनने को कहा है।

इस घटनाक्रम पर निगाह रखने वाले एक करीबी सूत्र ने इस बात की जानकारी दी।

समाचार एजेंसी तास ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि गुरुवार को वाडा ने दो बार की ओलम्पिक पदक विजेता को पत्र लिखकर अपने कनाडा के मॉन्ट्रियल स्थिति मुख्यालय में बात करने के लिए बुलाया है।

अगर रूसी खिलाड़ी इस बात को मान लेती हैं तो वह वाडा के तहत यह ओहदा पाने वाली पहली शख्स होंगी।

इसिनबाया (34) ने पिछले साल रियो ओलम्पिक-2016 के बाद से खेल को अलविदा कह दिया था। वह इस ओलम्पिक में हालांकि हिस्सा नहीं ले पाई थीं क्योंकि डोपिंग के चलते रूस की पूरी ट्रैक एंड फील्ड टीम को ओलम्पिक खेलों से निलंबित कर दिया गया था।

अगस्त-2016 में उन्हें अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) में रूस का प्रतिनिधि चुना गया था। वह रशियन ओलम्पिक समिति (आरओसी) की कार्यकारी समिति की भी सदस्य हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493