गोलकीपर मोएडिम ने छोड़ा जुवेंतस का साथ

तुरिन, 2 जुलाई (आईएएनएस)। ब्राजील के गोलकीपर रुबेंस फर्नाडो मोएडिम ने 30 जून को करार खत्म होने के बाद इटली के फुटबाल क्लब जुवेंतस का साथ छोड़ दिया है। क्लब ने शुक्रवार को इस बात की पुष्टि की।

मोएडिम ने कोरिंथियंस से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह पुर्तगाल के क्लब विटोरिया सेटुबाल से जुड़े थे।

जुवेंतस की आधिकारिक वेबासाइट के अनुसार, 2006 में उन्होंने जीनोआ के बाद सेरी में रोसोब्लू के लिए पहले सत्र में खेले।

तीन साल लिगुरिआ में बिताने के बाद वह पालेमो में शामिल हुए। उन्होंने लिर्वोनो के साथ भी लंबा समय बिताया। जुवेंतस से जुड़ने से पहले वह टोरिनो के लिए भी खेले थे।

गुरुवार को जुवेंतस ने उरुग्वे के डिफेंडर मार्टिन काकेरेस के साथ पांच साल के करार की घोषणा की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493