यूरो 2016 : सेमीफाइनल में पहुंचा वेल्स (लीड-1)

लिली (फ्रांस), 2 जुलाई (आईएएनएस)। वेल्स ने लिली मेट्रोपोले में हुए यूरोपियन फुटबाल चैम्पियनशिप 2016 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बेल्जियम को 1-3 से मात देकर पहली बार किसी बड़े टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया है।

बेल्जियम को अपने लापरवाह खेल के लिए इतना बड़ा भुगतान करना पड़ा।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, मुकाबले के 13वें मिनट में बेल्जियम की ओर से पहला गोल दागा गया था, जिसे रादजा नैगोलन ने गोलपोस्ट में डाला था।

इसकी प्रतिक्रिया में वेल्स ने भी फुर्ती दिखाते हुए 31वें मिनट में गोल दागा और मुकाबला 1-1 से बराबर किया। टीम के लिए विलियम्स ने पहला गोल दागा।

मध्यांतर के बाद वेल्स ने बेल्जियम की टीम पर दबाव डालना शुरू किया और 55वें मिनट में कानू ने टीम के लिए दूसरा और 86वें मिनट में वोक्स ने तीसरा गोल दागा और 3-1 से जीत हासिल की।

वेल्स के मुख्य कोच क्रिस कोलेमान ने कहा, “मुझे लगता है कि हमने इस मुकाबले का सपना देखा था। यह काफी बेहतरीन रहा। हम एके अद्भुत स्थान से काफी आगे हैं। निश्चित तौर पर मैं काफी खुश हूं।”

बेल्जियम टीम के कोच मार्क विल्मोट्स ने कहा, “हमें पूरी बैक लाइन टीम को बदलना था। हमने गलतियां की। मैं मैदान पर युवा टीम के प्रदर्शन के लिए जिम्मेदार हूं।”

वेल्स ने पिछली बार 1958 विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में कदम रखा था। टीम का अगला मुकाबला छह जुलाई को लियोन में पुर्तगाल से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493