गोल्फ : पैनासोनिक ओपन के पहले दिन 9वें स्थान पर रहे शिव

चिबा (जापान), 21 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय गोल्फ खिलाड़ी शिव कपूर और राहुल गंगजी पैनासोनिक ओपन के पहले दिन गुरुवार को तीन अंडर 68 और 69 का कार्ड खेलकर क्रमश: नौवें और 13वें स्थान पर रहे।

एक एशियन टूअर का खिताब हासिल कर चुके शिव ने पहले दिन तीसरे, चौथे, 11वें और 15वें होल में बर्डी लगाई। उन्होंने पहले दिन आठवें होल में मात्र एक बोगी खेली।

शिव ने एशियन टूअर के एक बयान में कहा, “मैंने अच्छा खेल खेला। मैंने सिर्फ एक बोगी लगाई। मैं क्लब में था और हवा का झोंका मुझे परेशान कर रहा था। इसके अलावा मैंने अच्छा प्रदर्शन किया।”

दूसरी तरफ गंगजी ने पांच बर्डी और तीन बोगी के साथ पहले दिन 69 का स्कोर किया और चार अन्य गोल्फ खिलाड़ियों के साथ 13वें स्थान पर रहे।

इनके अलावा दूसरे भारतीय खिलाड़ियों में ज्योति रंधावा ने एक ओवर 72 का स्कोर किया और 46वां स्थान हासिल किया। गगनजीत भुल्लर ने 73 का स्कोर किया और 63वां स्थान हासिल किया।

चोट के बाद वापसी कर रहे अमेरिका के जेसन नुटजोन पहले दिन शीर्ष स्थान पर रहने वाले जापान के रुतारो नागानो से एक शॉट पीछे रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493