भाजपा मणिपुर में बुन रही मुख्यमंत्री का इस्तीफा मांगने का ताना-बाना

इंफाल, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मणिपुर इकाई सोमवार से मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष टी.एन. हाओकिप के इस्तीफे के लिए विरोध प्रदर्शन अभियान चलाने की योजना बना रही है। इन दोनों के रिश्तेदारों के कथित रूप से ड्रग्स की तस्करी में शामिल होने का आरोप है।

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) इंफाल की एक अदालत में वर्ष 2013 में ही आरोप-पत्र दायर कर चुकी है।

भाजपा विधायक कुमुकचैम जयकिशन ने कहा, “वर्ष 2013 में मणिपुर पुलिस की विशेष जांच इकाई ने यहां तुलिहाल हवाईअड्ड्रे से कई करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त किए थे। उसके बाद से सीबीआई ने मुख्यमंत्री के रिश्तेदार ओकराम हेनरी के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया था। उन्हें नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।”

उन्होंने कहा, “कांग्रेस विधायक और अब प्रदेश कांग्रेस ईकाई के अध्यक्ष टी.एन. हाओकिप का पुत्र सीखोलेत हाओकिप, जिससे 30 करोड़ रुपये का मादक पदार्थ जब्त किए गए थे, उसके प्रमुख अभियुक्तों में से एक था। उसे एक सेना का अधिकारी छुपाकर ले जा रहा था। यह बहुत घृणास्पद बात है कि ऐसे व्यक्ति को कांग्रेस ने किस तरह राज्य इकाई का अध्यक्ष बना दिया।”

जय किशन ने कहा कि कांग्रेस विधायक और मंत्री इबोबी और हाओकिप दोनों का इस्तीफा मांगने में नाकाम हैं तो यह माना जाएगा कि वे भी राज्य में ड्रग्स की तस्करी का समर्थ करते हैं।

दूसरी तरफ, हेनरी के समर्थकों ने सारी चीजों को राजनीतिक षड्यंत्र करार दिया है।

हेनरी के एक समर्थक ने कहा कि आरोपपत्र दायर हो जाना कोई अदालत का फैसला नहीं है। ये आरोपपत्र आने वाले स्थानीय निकाय चुनाव एवं विधानसभा चुनावों को देखते हुए लगाए गए हैं।

हाओकिप, जिनके लड़के को सेना के अधिकारी और कुछ अन्य के साथ ड्रग्स की तस्करी के आरोप में वर्ष 2013 में गिरफ्तार किया गया था, वह कहते हैं कि उनका बेटा अलग रह रहा था और इस मामले में कानून अपना काम करेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493