पणजी, 6 जून (आईएएनएस)। भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एसीबी) के अधिकारियों ने उत्तरी गोवा के अतिरिक्त जिला कलेक्टर सबाजी शेट्टी को एक विस्फोटक के लाइसेंस के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) देने के एवज में 25,000 रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के प्रवक्ता ने कहा कि शेट्टी द्वारा मांगी गई कुल 1.5 लाख रुपये रिश्वत का 25,000 रुपये एक हिस्सा था, जो अनापत्ति प्रमाण के लिए लिया गया।
उन्होंने कहा, “हमने एक जाल बिछाया और एक आवेदनकर्ता से 25,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।”
शेट्टी वर्तमान में पुलिस हिरासत में है, उन्हें पणजी के पास चिकित्सा जांच के लिए गोवा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है।
dharmpath.com dharmpath