गोवा में ट्रेन पटरी से उतरी, कोई हताहत नहीं

पणजी, 3 मई (आईएएनएस)। गोवा में रविवार सुबह बाली रेलवे स्टेशन के पास एलटीटी-अर्नाकुलम दुरंतो एक्सप्रेस की 10 बोगियां एक सुरंग से गुजरने के दौरान पटरी से उतर गईं। अधिकारियों ने रविवार को घटना की जानकारी दी। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

घटना पणजी से लगभग 45 किलोमीटर आगे दक्षिण में हुई।

कोंकण रेलवे (केआर) के जनसंपर्क अधिकारी बबन घाटगे ने बताया कि फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दुर्घटना राहत चिकित्सा वैन और दुर्घटना राहत रेलगाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गई हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493